बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी हार्वेस्टर में जा घुसी बलेनो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horrible road accident in Bemetara: Baleno rams into parked harvester

हादसे में एक की मौत, चार गंभीर घायल

रिपोर्ट: संजू जैन

बेमेतरा ज़िले में नेशनल हाईवे 30 पर स्थित पथर्रा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हार्वेस्टर मशीन में जा घुसी।

कार में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बेमेतरा और सिमगा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद NH-30 पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज़ रफ्तार में थी और ड्राइवर शायद हार्वेस्टर को समय पर देख नहीं सका, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के