,

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope

Horoscope 07-02-2026:

मेष राशि
आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी दबाव में आकर काम करने से बचें। साइड इनकम की कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन से मन प्रसन्न रहेगा। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान देंगे।

Horoscope 07-02-2026

वृष राशि
आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में प्रगति होगी। भाईचारे की भावना बनी रहेगी। परिवार में विवाह की संभावना से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान के मनमौजी स्वभाव से थोड़ी चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि
लाभकारी दिन है। डूबा हुआ धन मिल सकता है और बिजनेस की लंबित योजनाओं में सफलता मिलेगी। सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। पिताजी से परिवारिक बिजनेस पर सलाह ले सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक जैसी योजना भी बन सकती है।

Horoscope 07-02-2026:

कर्क राशि
प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। नई संपत्ति की खरीदारी होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और जरूरी जानकारी साझा न करें। परिवार के किसी नाराज सदस्य को मना पाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं।

सिंह राशि
सोच-समझकर काम करने का दिन है। पुरानी गलती से सीखना महत्वपूर्ण है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। संतान की नौकरी के लिए कहीं जाना पड़ सकता है। कई काम एक साथ हाथ में होंगे। प्रतिष्ठा बनाए रखने पर ध्यान दें। वादे सोच-समझकर करें।

कन्या राशि
तनाव भरा दिन है। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बिजनेस में नुकसान की संभावना है और अजनबी पर भरोसा जोखिम भरा हो सकता है। कानूनी मामला आपके पक्ष में निपट सकता है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।

तुला राशि
मौज-मस्ती भरा दिन है। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी। परेशान काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। राजनीति में विरोधियों का सामना करते समय चतुराई दिखानी होगी। बिजनेस में कुछ गड़बड़ी से मन परेशान हो सकता है।

Horoscope 07-02-2026:

Horoscope 07-02-2026

वृश्चिक राशि
रक्त संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नौकरी से जुड़े काम के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। सोच-समझ का लाभ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और उन्नति की राह खुलेगी।

धनु राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे। पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कानूनी मामलों में भाग-दौड़ रहेगी।

मकर राशि
सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के लिए नया वाहन ला सकते हैं। खाने-पीने में नियंत्रण रखें और वाणी में सभ्यता बनाए रखें। किसी काम में जल्दबाजी से बचें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

कुंभ राशि
धन को लेकर योजना बनाकर चलें। विरोधी गलत योजना में पैसा लगा सकते हैं, इसलिए निवेश सतर्कता से करें। संतान के नए कोर्स में दाखिला के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी की नई नौकरी से माहौल खुशनुमा होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि
सोच-समझ से काम पूरे होंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी मामले से राहत मिलेगी। परिवार में विवाह के लिए मित्र से बातचीत हो सकती है। नौकरी में जल्दबाजी से बचें और बॉस की बातों पर ध्यान दें।

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के