,

Ujjain IT Park: उज्जैन में आकार ले रहा आईटी पार्क, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Ujjain IT Park

Ujjain IT Park धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला उज्जैन अब तकनीकी और आईटी क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

एमपीआईडीसी कर रहा परियोजना का विकास

Ujjain IT Park आईटी पार्क परियोजना का विकास एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीआईडीसी) द्वारा किया जा रहा है। करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 दिसंबर 2024 को किया था। परियोजना को उज्जैन में तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार और निवेश के नए अवसर

Ujjain IT Park भूमि पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन को तकनीकी, सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति के केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही थी। साथ ही युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी जोर दिया था। अब निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति और विभिन्न निर्माण गतिविधियों की जानकारी ली।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच इस आईटी पार्क को शहर में आधुनिक अधोसंरचना, निवेश और आईटी आधारित रोजगार के नए अवसरों से जोड़कर देखा जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद उज्जैन में तकनीकी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Read this: Asian Japan Games 2026: भारत का मेडल अभियान शुरू, शूटिंग में सिल्वर से खुला खाता; हॉकी-क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ