,

दुनिया के सबसे बड़े तूफान ‘रगासा’ से पहले हांगकांग पूरी तरह बंद, 700 से अधिक उड़ानें रद्द

hongkong-super-typhoon-ragasa-2025

by: vijay nandan

हांगकांग: सुपर टाइफून ‘रगासा’ के खतरे को देखते हुए हांगकांग ने मंगलवार को शहर को लगभग बंद कर दिया। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। इस भीषण तूफान के चलते बुधवार तक अधिकतर यात्री उड़ानें और सेवाएं स्थगित कर दी गईं।

बाजारों में अफरा-तफरी, घरों की खिड़कियों पर टेप

तूफान की चेतावनी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में सुपरमार्केट्स में पहुंचे और जरूरी सामान खरीद लिया। शहर के कई हिस्सों में दुकानों की अलमारियां खाली हो गईं। घरों और ऑफिसों की खिड़कियों पर लोग टेप लगाते नजर आए ताकि कांच टूटने पर नुकसान कम हो।

220 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

हांगकांग वेधशाला के अनुसार, ‘रगासा’ में 220 किमी प्रति घंटा (137 मील) तक की तेज़ हवाएं चल रही हैं, जो ग्वांगडोंग प्रांत और हांगकांग के तटीय इलाकों के लिए गंभीर खतरा है। सोमवार को उत्तरी फिलीपींस से टकराने के बाद यह तूफान हांगकांग, चीन और ताइवान की ओर बढ़ रहा है।

तीसरे सबसे ऊंचे ‘सिग्नल 8’ पर शहर

स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 2:20 बजे (0620 GMT) ‘टाइफून सिग्नल 8’ जारी किया गया, जो हांगकांग में तीसरा सबसे ऊंचा चेतावनी स्तर है। इसके तहत स्कूलों, कार्यालयों और परिवहन सेवाओं को बंद करने की सलाह दी जाती है। अब तक 700 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिसमें मकाऊ और ताइवान की उड़ानें भी शामिल हैं।

समुद्र में 4–5 मीटर तक लहरों का अंदेशा

वेधशाला ने चेतावनी दी है कि समुद्र का जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ सकता है और कुछ तटीय क्षेत्रों में लहरें 4–5 मीटर (12–15 फीट) तक पहुंच सकती हैं। यह स्थिति 2017 के ‘हाटो’ और 2018 के ‘मंगखुट’ तूफानों जैसी हो सकती है, जिनसे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेत के बोरे बांटकर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ग्वांगडोंग और अन्य शहरों में आपात कदम

चीन के दक्षिणी प्रांतों में बाढ़ नियंत्रण के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। ग्वांगडोंग के 10 से अधिक शहरों, जिनमें शेनझेन और झुहाई शामिल हैं, ने स्कूल, परिवहन और कामकाज स्थगित कर दिए हैं। शेनझेन में 800 से ज्यादा आपात शरणस्थलों की व्यवस्था की गई है।

मकाऊ और ताइवान भी सतर्क

दुनिया के सबसे बड़े जुआ केंद्र मकाऊ में सभी कसीनो शाम 5 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। वहीं ताइवान में पूर्वी पर्वतीय इलाकों में 60 सेंटीमीटर (24 इंच) तक बारिश दर्ज की गई और अब तक 25 लोग घायल हो चुके हैं। दूसरे दिन भी वहां 273 उड़ानें रद्द की गईं।

रगासा की रफ्तार अब भी खतरनाक

सोमवार को अपने चरम पर ‘रगासा’ की हवा की गति 260 किमी प्रति घंटा (162 मील) थी, जिससे यह 2025 का सबसे शक्तिशाली कैटेगरी-5 तूफान बना। हालांकि यह अब थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन अभी भी कैटेगरी-4 के रूप में घनी आबादी वाले चीनी तटीय इलाकों के लिए भारी खतरा बना हुआ है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…