मोहाली अवॉर्ड शो से हनी सिंह का नाम वापसी, सुरक्षा कारण बने वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

चंडीगढ़ | पंजाब के मोहाली में 23 अगस्त को आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में गायक हनी सिंह का प्रदर्शन तय था, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। अब सामने आया है कि सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने शो से दूरी बनाई।

सुरक्षा को लेकर खड़ा हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब हनी सिंह शो स्थल पर पहुँचे तो उन्होंने अपने निजी सुरक्षा गार्ड्स को भी अंदर ले जाने की मांग रखी। आयोजकों ने इस पर आपत्ति जताई क्योंकि पहले से ही पंजाब पुलिस और कार्यक्रम की टीम सुरक्षा में तैनात थी। काफी देर तक बातचीत चलने के बाद सहमति न बनने पर हनी सिंह गेट से ही वापस लौट गए।

विरोध की वजह से भी चर्चा में रहा शो

इस कार्यक्रम से पहले ही हनी सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर विरोध शुरू हो गया था। चंडीगढ़ के समाजसेवी और प्रोफेसर पंडित धरेनवर ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि हनी सिंह पंजाब में परफॉर्म कर युवाओं को गलत दिशा में न ले जाएं। उनका दावा है कि कारण कुछ भी रहा हो, लेकिन शो में हनी सिंह की गैरमौजूदगी से उनका विरोध सफल रहा। उन्होंने आगे भी पंजाब में उनके शो न होने देने का ऐलान किया है।

गायक जसबीर जस्सी का विरोध

पंजाबी गायक जसबीर सिंह जस्सी ने भी हनी सिंह के शो का खुलकर विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो कलाकार अपने गानों में शराब और नशे को महिमामंडित करता है, वह पंजाब में मंच पर कैसे आ सकता है। जस्सी ने कहा कि ऐसे गानों ने युवाओं को नशे की ओर धकेला है, इसलिए सरकार और लोगों को इसका विरोध करना चाहिए।

महिला आयोग की आपत्ति

पंजाब महिला आयोग ने पहले ही हनी सिंह को नोटिस जारी किया था। आयोग का कहना है कि उनके कई गानों में महिलाओं को अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल हुआ है और यह समाज के लिए गलत संदेश देता है। हालांकि, अब तक हनी सिंह आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध