,

गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया सतर्क, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर दिया जोर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

केंद्र की चेतावनी: हर स्थिति के लिए रहें तैयार

खबर एजेंसी ANI के अनुसार, गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पत्र में नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत उपलब्ध शक्तियों का उपयोग कर एहतियाती उपायों को पूरी तरह लागू करने का सुझाव दिया गया है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मंत्रालय ने युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर रसद और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम व्यवस्था करने की भी सिफारिश की है।

पाकिस्तानी हमले के बाद हाई अलर्ट

ज्ञात हो कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमला किया गया था। हालांकि, भारतीय सेना ने अपनी एयर डिफेंस प्रणाली की मदद से समय रहते इन हमलों को नाकाम कर दिया। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट (दो जेएफ-17 और एक एफ-16) को मार गिराया और कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की