,

देश में भारी बारिश का कहर: MP के शहडोल में 3000 घरों में पानी घुसा, उत्तराखंड में हाईवे बंद, झुंझुनूं में सड़क बह गई

BY: Yoganand Shrivastva

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही तेज़ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी और हिमाचल में हालात बेहद खराब हैं। कहीं लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हैं तो कहीं पुल और सड़कें बह गई हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

उत्तराखंड: हाईवे बंद, पुल बहा

उत्तरकाशी में ओजरी क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर बना पुल तेज बहाव में बह गया। इससे आस-पास के इलाकों का संपर्क कट गया। श्रीनगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

मध्य प्रदेश: शहडोल में 3000 घरों में घुसा पानी

एमपी के शहडोल में 24 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। आधी रात को पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे करीब 3000 घर प्रभावित हुए। अस्पतालों में मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा और रेलवे ट्रैक डूबने से ट्रेनें करीब 4 घंटे तक रुकी रहीं। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं।

राजस्थान: सड़कें उफनाई, झुंझुनूं में कट गई रोड

राजस्थान के झुंझुनूं में बाघोली नदी का पानी नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क को बहा ले गया। सीकर में भी सड़कों पर पानी भर गया है और नाले उफान पर हैं।

हिमाचल: 82 मौतें, 269 सड़कें बंद

20 जून से अब तक हिमाचल में 19 बार बादल फटे, 23 बार बाढ़ और 19 लैंडस्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक 82 लोगों की मौत और सैकड़ों करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 269 सड़कों पर आवागमन बंद है।

यूपी: प्रयागराज और कासगंज में बाढ़ जैसे हालात

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं। नैनी स्थित अरैल घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियां और राहत कैंप तैयार कर लिए हैं।

वहीं कासगंज में लगातार बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई घरों में 1 फीट तक पानी भर गया है। लोग बाल्टियों से घरों से पानी निकालते देखे गए।

नोएडा: सड़क धंसी, घरों में सीवर का पानी

नोएडा सेक्टर-36 में दो घरों के बेसमेंट में सीवर का पानी भर गया। वहीं, सेक्टर-100 में तेज बारिश के बाद सर्विस रोड का एक हिस्सा धंस गया। प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…