Haryana News: जानिए HR की 10 प्रमुख खबरें (18 दिसंबर 2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana News

Haryana News:

1. गुरुग्राम फर्जी रेप केस का खुलासा
एयर इंडिया की पूर्व कर्मी को लग्जरी लाइफस्टाइल की आदत थी। नौकरी जाने के बाद आर्थिक तंगी आई, जिसके चलते स्पोर्ट्स एकेडमी संचालक को रेप केस में फंसाया। पुलिस जांच में साजिश उजागर हुई।

2. बिग फाइट के लिए तैयार संग्राम सिंह
40 वर्षीय हरियाणवी पहलवान संग्राम सिंह 20 दिसंबर को इंग्लैंड में तुर्की फाइटर से भिड़ेंगे। रोज़ 6 घंटे वर्कआउट और दूध-घी-चूरमा वाली डाइट फॉलो कर रहे हैं।

3. हरियाणा को मिला 23वां जिला
कैबिनेट ने हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी दी। इसमें 110 गांव शामिल होंगे। 2 उपमंडल और 3 तहसीलें बनाई गई हैं।

4. IND vs SA टी-20 में शाहबाज को मौका
चौथे टी-20 में शाहबाज ने अक्षर पटेल को रिप्लेस किया। नूंह निवासी बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं।

5. नारनौल में गैंगवार का मामला
गैंगस्टर के साथी पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने हवाई फायर किए। घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।

6. गुरुग्राम ब्लैकमेलिंग केस में युवती गिरफ्तार
रेप की FIR दर्ज कराने वाली युवती अपनी ही बनाई कहानी में फंस गई। बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी।

7. सिरसा में बच्ची की किडनैप कर हत्या
4 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई। आरोपी बाइक पर बैठाकर ले गया और शव माइनर में फेंका। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार किया।

8. फरीदाबाद स्कूल में छात्र से बर्बरता
सरकारी स्कूल में टीचर ने 9वीं के छात्र के तलवों पर डंडे मारे। अन्य छात्रों से पैर पकड़वाए गए। घटना का वीडियो सामने आया।

9. हरियाणा विधानसभा सत्र पर सियासत गरम
विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की। कांग्रेस विधायक ने अलग हाईकोर्ट, विधानसभा और SYL मुद्दे पर सरकार को कमजोर बताया।

10. NCR में पुराने कमर्शियल वाहनों पर रोक
1 जनवरी से हरियाणा NCR में डीजल-पेट्रोल कमर्शियल वाहनों पर रोक लगेगी। मोटर कैब और डिलीवरी वाहन CNG या EV में बदलना अनिवार्य होगा।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा