,

हरियाणा: ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ, पात्र महिलाओं के खातों में हर माह आएंगे ₹2100

- Advertisement -
Ad imageAd image
Haryana: 'Lado Laxmi Yojana' launched, ₹2100 will be deposited in the accounts of eligible women every month

मोबाइल एप लॉन्च होते ही 50 हजार से ज्यादा डाउनलोड

हरियाणा की लाखों महिलाओं के लिए आज 25 सितंबर की तारीख खुशियां लेकर आई है। आज का दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी खास रहा। आज हरियाणा सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत एक लाख रुपये वार्षिक आय वाली महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। पहले चरण में सीमित संख्या में महिलाएं ही लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐप और टोल-फ्री नंबर भी लॉन्च किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से इस योजना के मोबाइल एप को लॉन्‍च किया। इसके साथ ही पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आने का रास्ता साफ हो गया है। 1 नवंबर से खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

  • हरियाणा सरकार की खुशियों भरी सौगात
  • मुख्यमंत्री ने की लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत
  • पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने आएंगे 2100  रूपये
  • महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, सैनी सरकार का प्रण

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को अपनी बहुप्रचारित ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया गया है। हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के साथ की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कार्यक्रम में कहा कि आज हम दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर रहे हैं। पारदर्शिता के लिए हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप भी लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के लॉन्च के बाद से हरियाणा की 50 हजार महिलाओं ने इसे डाउनलोड किया है और 8 हजार महिलाओं ने आवेदन जमा कर दिए हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च  

  • दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च
  • मोबाइल एप लॉन्च होते ही 50 हजार से ज्यादा डाउनलोड
  • 8 हजार से ज्यादा महिलाओं ने कराए रजिस्ट्रेशन  
  • पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने आएंगे 2100 रुपये
  • 1 नवंबर से खातों में आना शुरू हो जाएगी योजना की राशि
  • 2100 रुपये वाली योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
  • यह टोल फ्री नंबर हैं- 0172-880500 1800-180-2231
  • 23 से 60 साल उम्र की महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में उन महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आएंगे, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे कम है। योजना का लाभ पाने के लिए महिला की उम्र 23 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। एक परिवार से 3 महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। मान लीजिए अगर आपके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये तक है और घर में सास-बहू और परिवार की बेटी सभी को इस योजना का लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं दो टोल-फ्री नंबर भी जारी कर रहा हूं, अगर हमारी बहनों को फॉर्म भरने में कोई परेशानी आए, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर मदद ले सकें।  

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना का मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ कर दिया है कि 2100 रुपये वाली लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन सिर्फ मोबाइल एप से ही होगा। इसके लिए सरल सेंटर या सीएससी जाने की कोई जरूरत नहीं है। न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ पर क्लिक कर सकते हैं। सरकार की मानें तो एक लाख रुपये से कम पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले चरण में इसका लाभ मिलेगा। जबकि बाकी महिलाओं को आने वाले समय में अगले चरणों में इसका लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने अपने हालिया बजट में इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये रखे थे और नवंबर से धनराशि जारी करने की योजना है। गौरतलब है कि पिछले साल हरियाणा चुनाव से पहले बीजेपी ने यह बड़ा वादा किया था, जिसे अब नायब सैनी सरकार ने पूरा किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo