जापान यात्रा के दूसरे दिन CM नायब सिंह सैनी ने टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन से की यात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana CM Nayab Singh Saini is on a visit to Japan. On the second day of his visit, the CM traveled from Tokyo to Osaka in a bullet train.

BY: VIJAY NANDAN

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री ने टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन से यात्रा की। मुख्यमंत्री सैनी 6 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक तीन दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। यह यात्रा “विकसित भारत, विकसित हरियाणा” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस दौरान सीएम सैनी टोक्यो और ओसाका में कई उच्च स्तरीय बैठकों और निवेशकों से मुलाकात की। उनका उद्देश्य विदेशी कंपनियों को हरियाणा में औद्योगिक साझेदारी और निवेश के लिए आमंत्रित करना है।

जापान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के पहले ही दिन जापान की शीर्ष कंपनियों के साथ छह एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों के तहत हरियाणा में 1185 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में यह साझेदारी एक निर्णायक कदम मानी जा रही है। सीएम ने टोक्यो में एआईएसआईएन, एयर वाटर, टीएएसआई, नम्बू, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कावाकिन और टोप्पन जैसी अग्रणी जापानी कंपनियों के साथ बैठकें कीं। इन मुलाकातों के नतीजे में हरियाणा को निवेश और रोजगार दोनों का लाभ मिला है।

जापान में गतिविधियां

6 अक्तूबर: सीएम सैनी टोक्यो पहुंचे और जापान के विदेश मंत्रालय और अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जापान के विदेश राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा और उद्योग राज्य मंत्री कोगा यूइचिरो से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा भारतीय दूतावास और जेईटीआरओ, डेंसो, सुमितोमो, निसिन फूड्स, टोप्पन जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

7 अक्तूबर: सीएम सैनी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से ओसाका पहुंचे और वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हरियाणा स्टेट जोन का उद्घाटन किया। उन्होंने जापानी मेयरों और उद्योगपतियों के साथ निवेश बैठकें की और हरियाणा के औद्योगिक अवसरों को प्रस्तुत किया।

8 अक्तूबर: ओसाका में सुजुकी और कुबोटा संयंत्र का दौरा किया। इसके अलावा ओसाका प्रिफेक्चर के गवर्नर से भेंट कर राज्य और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

9 अक्तूबर: सीएम सैनी 9 अक्तूबर को वापस लौटेंगे। दिल्ली हरियाणा भवन में वे सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक और दोपहर एक बजे भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सीएम सैनी ने शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि 17 अक्तूबर को प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सोनीपत में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में संकल्प पत्र के 42 वायदे पूरे हो चुके हैं और 90 पर कार्य प्रगति पर है। राज्य की 19 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं और अब तक 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है।

इस जापान दौरे को हरियाणा के वैश्विक औद्योगिक साझेदारी और विदेशी निवेश के नए अवसरों से जोड़ने वाला मील का पत्थर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सैनी का यह दौरा राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को तेज़ करने में सहायक होगा।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में