,

Hapur: बेखौफ चोरों का कहर, किसान नेता समेत दो घरों में लाखों की चोरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hapur

Report: Sunil kumar

हाफिजपुर के महमदपुर गांव में बड़ी वारदात

Hapur: हापुड़ जनपद में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान नेता समेत दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। एक ही रात में दो घरों में हुई वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

Hapur: बताया जा रहा है कि चोर बेहद शातिर तरीके से मकानों की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। घटना के समय दोनों घरों के परिवारजन गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने बिना शोर किए घरों में रखी भारी नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट लिए और फरार हो गए।

सुबह खुला राज, सामान बिखरा मिला

Hapur: किसान नेता ने बताया कि सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा देख सभी के होश उड़ गए। संदूक और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Read This: Deputy Collector action: बेमेतरा के गाड़ाडीह धान उपार्जन केंद्र में बड़ी कार्रवाई, 10 हजार बोरे धान जप्त

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12