,

कांकेर में आधे घंटे की बारिश से नाले में बाढ़ जैसी स्थिति

- Advertisement -
Ad imageAd image
Half an hour of rain in Kanker caused flood-like situation in the drain.

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी BY- ISA AHMAD

दुकानों और घरों में घुसा पानी

कांकेर शहर में आज दोपहर हुई मात्र आधे घंटे की बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही शहर के बीच से बहने वाला छोटा नाला देखते-देखते उफान पर आ गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए।

यह नाला कोठारी पेट्रोल पंप और हीरा ऑटो के बीच से होकर गुजरता है। पानी बढ़ने से हीरा ऑटो का दुकान और गोदाम, गुप्ता एंटरप्राइज, दिनेश अहीर का मकान और आसपास की अन्य दुकानों में पानी घुस गया। इस दौरान उस रास्ते पर लोगों का आना-जाना असंभव हो गया और जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक नाले में आई बाढ़ जैसी स्थिति देखने के लिए स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। हालात बिगड़ते देख नगरपालिका अध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचे और परेशान जनता से हालचाल लेकर पानी बाहर निकालने की व्यवस्था शुरू कराई। इसके बाद घरों और दुकानों में घुसे पानी को निकाला गया।

जनता को राहत पहुंचाने के लिए आमापारा और मांझापारा के पार्षद भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में लग गए। लोगों ने नगरपालिका के त्वरित एक्शन से राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और नाली निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा