,

ग्वालियर: सात महीने पुराने हादसे के पीछे निकली हत्या और गैंगरेप की कहानी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर में सात महीने पहले एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने दुर्घटना मानते हुए फाइल बंद कर दी थी। लेकिन अब अदालत के हस्तक्षेप के बाद सामने आया है कि यह मामला केवल हादसा नहीं, बल्कि साज़िश, गैंगरेप और हत्या का था।

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर थाना पुलिस ने अब तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


क्या है पूरा मामला?

24 वर्षीय पीड़िता ने अदालत में दिए गए बयान में बताया कि उसके पति की हत्या उसके जीजा, जीजा के भांजे और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर की थी।

घटना 30 दिसंबर 2024 की है, जब महिला को उसके जीजा ने बेटे और पति के साथ खाने पर बुलाया। घर पहुंचने पर महिला को बताया गया कि उसके पिता और भाई भी आने वाले हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद घर में जीजा के भांजे और एक अन्य युवक की मौजूदगी में शराब पार्टी शुरू हो गई।

जब महिला का पति शराब के नशे में पूरी तरह बेहोश हो गया, तब तीनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला के विरोध करने पर उसके पति ने कोशिश की उसे बचाने की, लेकिन आरोपी जीजा ने उसका सिर बार-बार पटिया में मारकर उसकी जान ले ली।

इसके बाद महिला के तीन साल के बेटे को बंधक बनाकर धमकाया गया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। डर के कारण महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत छत से गिरने के कारण हुई थी।


पहले क्या कहा था महिला ने?

अगले दिन यानी 31 दिसंबर को, महिला ने पुलिस को बताया कि वह जीजा के घर बेटे का जन्मदिन मनाने गई थी। रात को पति और जीजा छत पर शराब पी रहे थे, जबकि वह बेटे को लेकर कमरे में सोने चली गई। उसी समय छत से गिरने की आवाज आई और बाद में पति की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले को दुर्घटना मानकर मर्ग कायम किया और जांच को वहीं रोक दिया।


कोर्ट में मांगी गई न्याय की गुहार

महिला ने बाद में सच्चाई बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हारकर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अदालत के निर्देश पर गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


आरोपी कौन-कौन?

  • मुख्य आरोपी: महिला का जीजा
  • सह-आरोपी: जीजा का भांजा करन और एक अन्य युवक
  • तीनों पर गैंगरेप, हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप लगाए गए हैं।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण