,

GWALIOR: मोदी सरकार के बजट को लेकर सिंधिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

- Advertisement -
Ad imageAd image
GWALIOR: Scindia held a press conference regarding the budget of Modi government.

ग्वालियर चंबल के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मोदी-3 सरकार के पहले आम बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मोदी सरकार के बजट को जनकल्याणकारी, अर्थव्यवस्था मजबूत करने और विश्व गुरु बनाने की नींव वाला बजट बताया है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, PM मोदी जी की तीसरी सरकार तीन गुना ऊर्जा और ताकत से काम कर रही है। मोदी-3 सरकार का बजट जन कल्याणकारी बजट है। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर, विकसित देश और विश्वगुरु बनाने में नींव का काम करेगा। PM कहते है कि भारत मे आज चार जातियां है, गरीब, अन्नदाता, महिला और युवा है, इनके ऊपर ही बजट को निर्धारित किया गया। दुनिया के आंकड़े देखें दुनियां में GDP (घरेलू उत्पादन ग्रोथ रेट)-3.5 था, लेकिन भारत का ग्रोथ रेट साढ़े छह फीसदी रही है। हमारे देश मे बैंकों की NPA बोझ के रूप में मिली थी, कांग्रेस सरकार ने बैंकिंग की ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) 11.5 फीसदी हमारी सरकार पर छोड़ी थी, पिछले दस वर्षों में मेहनत कर उसमें गिरावट लाई गई आज NPA 2.6 रह गई है। NDA ने दस साल में NPA में 9 फीसदी गिरावट लाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव और दूरसंचार विभाग के बजट प्रावधान पर कहा कि ‘दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने जा रही है।1 लाख 64 हज़ार डाकघर और चार लाख डाकिया वाली इंडिया पोस्ट देश की सबसे बडी संस्था है। इसे आधुनिक तकनीकों से लैस बनाया जाएगा। ई-सेवा के जरिए भारतीय डाक विभाग को लॉजिस्टिक आर्गेनाइजेशन में बदला जा रहा है। विश्व की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी की योजना “भारत नेट” प्रोजेक्ट है, इसके तहत 2 लाख 12 हज़ार ग्राम पंचायत को हमने भारत-नेट सेवा से जोड़ा है। बाकी 50 हज़ार पंचायतों को OFC फाइबर से जोड़ने का अमेन्डेड भारत योजना में जोड़ें जाएंगे, इसके लिए 1 लाख 39 हज़ार करोड़ के बजट का प्रावधान है’

TATA SIERRA: 20 साल दौबारा लॉन्च होगी टाटा सिएरा, थार से होगा मुकाबला

दुबई का मौसम: 23 फरवरी को मौसम का खेल पर असर— क्या गर्मी या उमस फैसला करेगी?

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की