Gwalior news: चीते को टक्कर मारने वाली कार की पहचान, हेड कॉन्स्टेबल के नाम दर्ज वाहन जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news: ग्वालियर में आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर चीता शावक KGP-4 की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। करीब सात दिन की जांच के बाद उस कार का पता लगा लिया गया है, जिसने चीते को टक्कर मारी थी। जांच में सामने आया है कि संबंधित वाहन ग्वालियर का है और एसएएफ में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल स्वर्ण सिंह जादौन के नाम पर पंजीकृत है।

वन विभाग ने शुक्रवार को कार को जब्त कर लिया, जिसकी जानकारी शनिवार को सार्वजनिक की गई। फोरेंसिक जांच के दौरान कार के बंपर में फंसे चीते के मुंह के बाल मिले, जो हादसे के समय हेडलाइट के नीचे चिपक गए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पुष्टि की गई।

जांच में CCTV कैमरों की एक कड़ी तैयार की गई। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने पर सफेद रंग की ब्रेजा कार, क्रमांक MP07 CJ 3937, घटना के समय हाईवे पर नजर आई। इसके बाद वाहन तक पहुंचकर उसकी बारीकी से जांच की गई, जिसमें बंपर पर डेंट और फोरेंसिक साक्ष्य मिले।

मामले में हेड कॉन्स्टेबल स्वर्ण सिंह जादौन ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी कार एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने वाहन कंपनी को वापस कर दिया था और इसके बदले उन्हें मुआवजे की राशि मिली थी। उनका कहना है कि उसी समय वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया गया था, हालांकि आरटीओ रिकॉर्ड में अब भी गाड़ी उनके नाम दर्ज है। फिलहाल वाहन कौन चला रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

ग्वालियर डीएफओ अंकित पांडे के अनुसार, वाहन और चालक को राउंडअप कर लिया गया है। कार की फोरेंसिक जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालक से दोबारा पूछताछ भी की जाएगी।

गौरतलब है कि यह हादसा एक सप्ताह पहले घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया मोड़ के पास हुआ था। उस समय कूनो नेशनल पार्क से भटके दो चीता शावक सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने नर शावक KGP-4 को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई सुरक्षित बच गया। घटना के समय वन विभाग की टीम सैटेलाइट कॉलर के जरिए शावकों पर नजर बनाए हुए थी।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल