ग्वालियर ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेम ने छात्रों को बनाया चोर, कोचिंग की क्लासमेट के घर में 5.60 लाख की चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan


ग्वालियर: ऑनलाइन गेम की लत ने दो छात्रों को अपराध की राह पर धकेल दिया। कोचिंग की क्लासमेट छात्रा के घर से चोरी कर फरार होते समय दोनों की पहचान हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह
दोनों आरोपी छात्र—पीयूष शर्मा और सचिन जाटव—ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते कर्ज में डूब गए थे। कर्जा चुकाने के लिए उन्होंने चोरी की योजना बनाई।

क्लासमेट छात्रा के घर में की चोरी
दोनों छात्रों ने कोचिंग की अपनी ही क्लासमेट छात्रा के घर से 5 लाख 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी करते समय छात्रा ने उन्हें देख लिया और पहचान भी कर ली।

माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत
चोरी की जानकारी मिलते ही छात्रा के माता-पिता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों छात्रों को किया गिरफ्तार
महाराजपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 60 हजार रुपये के सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं।

मामले की जांच जारी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की वजह ऑनलाइन गेमिंग का कर्ज था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध