,

Gwalior: फिल्मी स्टाइल में युवती से कराया डांस, फिर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दबंगई और हथियारों के प्रदर्शन का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेहट थाना क्षेत्र के रेवली गांव में कुछ युवकों द्वारा फिल्मी अंदाज में एक युवती से डांस कराने और मनोरंजन के नाम पर सरेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

47 सेकंड के वीडियो में दिखी दहशत

Gwalior सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 47 सेकंड का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवती डांस कर रही है और उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उत्साह में आकर अवैध हथियारों से हवा में गोलियां चला रहे हैं। यह नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है, लेकिन हकीकत में यह कानून की धज्जियां उड़ाने वाला कृत्य है।

पुलिस की रडार पर ‘रेवली’ गांव के दबंग

Gwalior वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जांच में पता चला है कि यह वायरल वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रेवली गांव का है। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान करने में जुटी है ताकि फायरिंग करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

कार्रवाई की तैयारी

Gwalior ग्वालियर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि किसी की जान के लिए बड़ा खतरा भी हो सकता है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Read this: Agra सावधान! क्या आपके घर आने वाला पानी सुरक्षित है? एत्मादपुर में सरकारी पेयजल टैंकर में निकली जानवर की हड्डी

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…