,

अमेरिका में भारतीयों का बढ़ता प्रभाव: टेक्सास नगर परिषद चुनाव में दो भारतीय मूल के उम्मीदवार आगे

BY: Yoganand Shrivastava

ह्यूस्टन, अमेरिका के टेक्सास राज्य में हो रहे नगर परिषद चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने एक बार फिर अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शुरुआती रुझानों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार – संजय सिंघल और सुख कौर – अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। इससे पहले, 2024 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 6 भारतीय मूल के नेताओं ने प्रतिनिधि सभा में जीत हासिल की थी।

टेक्सास में भारतीय उम्मीदवारों को मिल रहा भारी समर्थन

टेक्सास के शुगर लैंड और सैन एंटोनियो शहरों में नगर परिषद की सीटों के लिए हुए चुनावों में संजय सिंघल और सुख कौर प्रमुख उम्मीदवारों के रूप में उभरे हैं। शुगर लैंड के डिस्ट्रिक्ट-2 में हुए रनऑफ चुनाव में संजय सिंघल को 54% वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी नासिर हुसैन को 46% वोट प्राप्त हुए हैं।

संजय सिंघल, जो कि आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं, ने अपने अभियान में पारदर्शिता, मजबूत बुनियादी ढांचा और सामुदायिक सहयोग को प्राथमिकता दी।

सुख कौर का एजेंडा – समावेशी विकास और किफायती आवास

वहीं, सैन एंटोनियो के डिस्ट्रिक्ट-1 में सुख कौर को 64% वोट प्राप्त हुए हैं, जिससे वह अपने प्रतिद्वंद्वी पैटी गिबन्स से आगे चल रही हैं। हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर चुकीं कौर ने किफायती हाउसिंग, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और समावेशी शहर विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सैन एंटोनियो में रहती हैं और स्थानीय समुदाय के बीच खासा प्रभाव रखती हैं।

टेक्सास में बढ़ता भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व

अगर दोनों उम्मीदवारों की जीत होती है तो टेक्सास के स्थानीय प्रशासन में भारतीय-अमेरिकियों की भागीदारी और मजबूत हो जाएगी। यह प्रवृत्ति इस बात को दर्शाती है कि भारतीय मूल के अमेरिकी अब केवल पेशेवर क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व में भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।

2024 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चुने गए भारतीय मूल के सांसद

पिछले वर्ष, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने विजय प्राप्त की थी:

  • सुहास सुब्रमण्यम – वर्जीनिया
  • राजा कृष्णमूर्ति – इलिनोइस
  • श्री थानेदार – मिशिगन
  • रो खन्ना – कैलिफोर्निया (17वां जिला)
  • प्रमिला जयपाल – वाशिंगटन
  • डॉ. अमी बेरा – कैलिफोर्निया (6वां जिला)

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…