,

गोड़बहल: राज्यपाल रामेन डेका ने लगाया नीम का पौधा

Governor Ramen Deka's visit to Pithora

महासमुंद, छत्तीसगढ़ | 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूज
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका शुक्रवार को महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत गोड़बहल पहुंचे। यहां उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नीम का पौधा रोपित किया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा बने राज्यपाल

इस अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जीवन में कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं।

विद्यार्थियों और ग्रामीणों से की अपील

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज वृक्ष लगाएंगे, तो कल आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन मिलेगा।

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन