,

धक्का पलेट सिस्टम पर दौड़ रहीं सरकारी बसें

Government buses running on push plate system

वायरल वीडियो ने खोली परिवहन विभाग की पोल

बस्ती। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। इसका ताज़ा उदाहरण बस्ती जिले से सामने आया है, जहां एक सरकारी बस को यात्रियों द्वारा धक्का मारकर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस स्टार्ट न होने पर यात्री मजबूर होकर बस को धक्का लगा रहे हैं ताकि वह गंतव्य की ओर जा सके।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बस्ती बस अड्डे के सामने की सड़क का है। बस खराब होने के बाद लोग काफी देर तक इंतज़ार करते रहे, लेकिन चालक और कंडक्टर भी बस स्टार्ट न कर पाने में असमर्थ दिखे। अंततः यात्रियों ने खुद आगे आकर बस को धक्का दिया।

लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। सरकारी बसें या तो रास्ते में खराब होकर रुक जाती हैं या फिर डिपो के अंदर ही खड़ी-खड़ी दम तोड़ देती हैं। इस स्थिति ने यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही और ढुलमुल रवैया स्थितियों को और बिगाड़ रहा है। इससे न सिर्फ यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

विवाद बढ़ने के बाद अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर परिवहन विभाग कब पुराने और खराब बसों की मरम्मत या बदली की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…