,

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन उस घटना को याद करने के लिए समर्पित है जब मानव जाति के कल्याण के लिए यीशु मसीह ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। मान्यता है कि उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था और वह दिन शुक्रवार था।

Good Friday 2026: बलिदान की कहानी का बाइबल में क्या उल्लेख है

ईसाई धर्मग्रंथ बाइबल के अनुसार, यीशु मसीह ने प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए मानवता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्हें घंटों तक क्रूस पर कीलों से ठोककर रखा गया। कहा जाता है कि इस दौरान कई घंटों तक अंधकार छाया रहा और उनके प्राण त्यागने के बाद कई असाधारण घटनाएं भी घटित हुईं।

Good Friday 2026: ईस्टर संडे से जुड़ा है विशेष संबंध

मान्यताओं के अनुसार, सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे। इस घटना को ईसाई धर्म में ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। इस तरह गुड फ्राइडे और ईस्टर का गहरा धार्मिक संबंध है।

Good Friday 2026: इस दिन का धार्मिक महत्व

गुड फ्राइडे को ईसाई समुदाय बेहद श्रद्धा और शोक के साथ मनाता है। कई लोग 40 दिनों तक उपवास रखते हैं, जिसे लेंट कहा जाता है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, लोग काले वस्त्र पहनकर शोक व्यक्त करते हैं और यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं। साथ ही, उनके अंतिम सात वचनों की व्याख्या की जाती है।

Good Friday 2026: अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है

गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह दिन ईसाई धर्म में त्याग, क्षमा और मानवता के संदेश का प्रतीक माना जाता है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…