विकराल हुई घाघरा नदी, बहराइच में भेड़िए के बाद अब बारिश बनी आफत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich Rain

नेपाल के पहाड़ों के साथ बहराइच में तीन दिनों से रुक – रुक कर हो रही भारी वर्षा के चलते एक बार फिर घाघरा नदी विकराल हो गई है। नदी की कटान तेज होने से सुजौली के गुप्ता पुरवा गाँव को घाघरा नदी की लहरें लील गयीं। जिसके चलते गांव का अस्तित्व खत्म हो गया है। कटान से बेघर ग्रामीण सरयू नहर के किनारे, पंचायत भवन और सरकारी स्कूल में शरण ले रहे हैं साथ ही लोग अपनी गन्ने की फसल को काटकर बचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। घाघरा नदी में समाहित होते विशालकाय पेड़ की तस्वीर सामने आई है जिससे घाघरा की लहरों की विकरालता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नेपाल के पहाड़ों के साथ जिले में हो रही भारी वर्षा के चलते घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है इसके साथ ही नदी की कटान भी तेज हो गई है। नदी की लहरों ने तेज कटान करते हुए बहराइच के तहसील मिहिपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली के ग्राम पंचायत बड़खड़िया के गुप्ता पुरवा गाँव को भोर में लील लिया है। गाँव अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो चुका है।

कटान इतनी तेजी से हो रही है कि गाँव में लगे कई विशालाकाय पेड़ नदी में समाहित हो चुके है। गाँव में लगा नीम का पेड़ नदी में समाहित होते हुए एक तस्वीर कैमरे में कैद हुयी है। जिससे नदी की कटान का अंदाजा लगाया जा सकता है। कटान से बेघर हुए ग्रामीण सरयू नहर के किनारे व पंचायत भवन और सरकारी स्कूल में शरण ले रहे हैं।

अभी तक कटान प्रभावितों को किसी भी प्रकार की राहत सहायता नहीं मिल सकी है। उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा ने बताया कि कटान की सूचना मिली है राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। कटान के चलते अफरा तफरी का माहौल है। ग्रामीण अपने को बेबस पा रहे हैं। सबसे बुरा हाल बच्चों, मवेशियों और महिलाओं का है।

कटान से प्रभावित हुई है 600 की आबादी
गुप्तापुरवा गांव के घाघरा नदी में समाहित होने के चलते गांव की लगभग 600 की आबादी प्रभावित हुई है। गांव में 45 मकान थे सभी मकानों को नदी की लहरों ने खत्म कर दिया है। नदी में घर बार डूबने के बाद अब ग्रामीण पूरी तरह बेबस हैं। सभी के दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को