जर्मनी: हैम्बर्ग के अस्पताल में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हैम्बर्ग (जर्मनी) — जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शनिवार देर रात एक बड़े अस्पताल में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में 3 मरीजों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भीषण आग मैरीन क्रैंकेनहाउस अस्पताल में लगी, जो बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए जाना जाता है।

भूतल से शुरू होकर फैल गई आग

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग अस्पताल के भूतल पर स्थित जेरिएट्रिक वार्ड (जहां बुजुर्गों का इलाज होता है) के एक कमरे से शुरू हुई और कुछ ही देर में ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। चार मंजिला इस इमारत में तेजी से धुआं भर गया, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई।

दमकल विभाग की तत्परता से बची कई जानें

हादसे के बाद दमकल विभाग और अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ चुके थे।

घायलों की स्थिति:

  • 2 मरीजों की हालत गंभीर है
  • 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं
  • 36 अन्य को हल्की चोटें लगी हैं

घायलों को तत्काल अस्पताल के अन्य वार्डों में और पास के मेडिकल सेंटर्स में शिफ्ट किया गया।

अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जर्मनी की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी डीपीए (DPA) के अनुसार, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के असली कारण का पता लगाया जा सके। फिलहाल आग लगने की वजह अज्ञात है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी