गरियाबंद : ओडिशा की तर्ज पर धूमधाम से मनाया नवा खाई पर्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: On the lines of Odisha, 80 thousand families celebrated Nava Khai festival with great pomp

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा

लेखक- ईसा अहमद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओडिशा सीमा से लगे देवभोग और अमलीपदर तहसील क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों में नवा खाई पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 80 हजार परिवारों ने नए अन्न की पूजा कर नवान्न भक्षण की परंपरा निभाई।

कैसे मनाया जाता है नवा खाई

इस पर्व पर ग्रामीणजन नए वस्त्र धारण कर अपने इष्ट देवों का पूजन करते हैं। पूजा के बाद सबसे पहले नए अनाज का भोग देवताओं को अर्पित किया जाता है। इसके बाद उसी अन्न को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर परिवार और समुदाय के लोग साथ बैठकर नवान्न भक्षण की परंपरा को पूरा करते हैं।

सरकार ने दिया अवकाश का तोहफा

इस वर्ष नवा खाई पर्व की खुशियां उस समय और बढ़ गईं जब राज्य सरकार ने इसके लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया। सरकार का कहना है कि प्रदेश में लगभग 50 लाख लोग इस पारंपरिक पर्व को मनाते हैं, ऐसे में उनके सम्मान और परंपरा को संजोने के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व

नवा खाई केवल एक फसल उत्सव नहीं है, बल्कि यह समृद्धि, एकता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व ग्रामीणों के जीवन में नई ऊर्जा और सामूहिकता का संदेश देता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध