,

Ganesh Chaturthi 2024: लालबाग के राजा के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, इस शख्स ने विघ्नहर्ता को अर्पित किया 20 किलो सोने का मुकुट

आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, यह भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 6 शुभ संयोगों में है, यह गणेश चतुर्थी ब्रह्म, इंद्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में है, वहीं इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का भी सुंदर संयोग है, इस शुभ योग में कई जगहों पर भगवान गणपति की स्थापना की जा रही है, अगर गणेश महोत्सव की बात करें तो सबका रुख महाराष्ट्र की ओर जाता है, और अगर महाराष्ट्र की बात करें तो गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के लालबाग के राजा की बात होना स्वाभाविक है, तो चलिए, इस महापर्व पर 10 दिनों तक हम आपको घर बैठे ही इस दिव्य गणेश पंडाल के दर्शन करवाते हैं।

गणेश चतुर्थी का जिक्र होते ही सबसे पहले मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा का नाम आता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और लालबाग के राजा के दिव्य दर्शन पा रहे हैं। भक्तों का उत्साह इतना है कि पंडाल और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विनायक के भक्तों में कई विदेशी भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे।

बाबा के चरणों में 20 किलो का अर्पित किया गया मुकुट

देश-विदेश से भक्त लाल बाग के राजा से अपनी मनोकामना मांगने आ रहे हैं, ऐसे में महाराष्ट्र के कोने-कोने से भक्त लाल बाग के राजा के दरबार में जुट रहे हैं। अगर लाल बाग 2024 की खास बात करें तो इस बार उन्हें 20 किलो का सोने का मुकुट चढ़ाया गया है, जिसकी कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है, यह मुकुट उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने बप्पा के चरणों में अर्पित किया है, अगर इस साल की सजावट की बात करें तो यह अयोध्या में राम मंदिर के शुभ उद्घाटन से प्रेरित होकर की गई है, जहां पंडाल को पूरी तरह से उसी तरह सजाया गया है। साथ ही भक्त विघ्नहर्ता के चरणों में माथा टेक कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

इस नाम से भी जाने जाते हैं लालबाग के बाबा

बप्पा के दर्शन के लिए मशहूर अभिनेता, अभिनेत्रियों और विभिन्न पार्टियों के नेताओं की लंबी कतार लगी रहती है। लालबाग के राजा को इच्छापूर्ति गणपति के नाम से भी जाना जाता है, जहां भक्तजन मन्नत मांगते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…