अशोकनगर में पहली बार कुत्ते को चढ़ाया गया खून, ‘Operation सक्सेसफुल…’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
For the first time in Ashoknagar, blood was transfused to a dog, 'Operation successful...'

‘गूगल’ ने बचाई मादा कुत्ते की जान

जिले के पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां पहली बार एक कुत्ते को रक्त चढ़ाकर उसकी जान बचाई गई। इस अद्वितीय प्रयास में एक कुत्ते ने दूसरे कुत्ते की जान बचाने के लिए रक्तदान कर मानवीयता की मिसाल पेश की।

यह मामला मेडिकल संचालक सोनू रघुवंशी की मादा कुत्ते से जुड़ा है, जिसकी हालत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गंभीर हो गई थी। गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो चुकी थी और मादा कुत्ते का ऑपरेशन आवश्यक था। परंतु कुत्ते में रक्त की भारी कमी होने के कारण ऑपरेशन करना संभव नहीं था।

पशु चिकित्सक डॉ. शिवेंद्र अग्रवाल और डॉ. तृप्ति लोधी ने तत्काल तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता जताई। इसके बाद सोनू रघुवंशी ने समाजसेवी प्रियेश शर्मा से संपर्क किया, जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए ब्लड हेल्प ग्रुप के सदस्य और थाना कोतवाली में तैनात आरक्षक हरेंद्र रघुवंशी और कृष्णा रघुवंशी से संपर्क साधा।

इन दोनों ने अपने पालतू कुत्ते ‘गूगल’ को रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा रक्त जांच के बाद ‘गूगल’ का रक्त मादा कुत्ते को चढ़ाया गया और सफल ट्रांसफ्यूजन की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह जिले का पहला मामला है जब किसी पशु को रक्त चढ़ाया गया हो। इस सफल प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी प्रियेश शर्मा ने कहा,
“जब एक कुत्ता दूसरे कुत्ते की जान बचाने के लिए रक्तदान कर सकता है, तो इंसानों को भी जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए।”

इस घटना ने न केवल पशु चिकित्सा के क्षेत्र में नई शुरुआत की है, बल्कि समाज को भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के प्रति प्रेरित किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र

Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Balod Road Accident: छठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप अनियंत्रित

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा CG TOP 10: राज्य