,

रायगढ़: मोबाइल शॉप में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raigarh: Huge fire in mobile shop, brought under control by three fire engines

आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे आगजनी की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह के समय घटी जब दर्री क्षेत्र की एक व्यस्त सड़क किनारे स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब दुकान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम सक्रिय हो गई और मौके पर तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सारा मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

दुकान संचालक के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विभागीय जांच के बाद ही आग के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही दमकल विभाग की तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की, जिनकी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोका जा सका।

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों