रायगढ़: नाबालिग से एक-एक करके 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: 3 youths raped a minor one by one

नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

रिपोर्ट: भूपेंद्र ठाकुर | रायगढ़

रायगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार हुए शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन अलग-अलग युवकों ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उसे गर्भवती पाया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रायगढ़ शहर की रहने वाली है और बीते वर्ष वह बिना बताए घर से निकल गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात तिलगा निवासी एक युवक से हुई, जिसने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर छोड़कर चला गया।

इसके बाद युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से उड़ीसा के एक युवक से हुई, जो रायगढ़ में नौकरी करता था। उस युवक ने युवती को अपने किराए के मकान में एक हफ्ते तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह युवती को छोड़कर फरार हो गया।

परिवार द्वारा भी युवती की खोजबीन न करने के चलते वह रेलवे स्टेशन के आसपास रहने लगी। वहीं उसकी तीसरे युवक से मुलाकात हुई जिसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ घर ले गया और शोषण करता रहा।

कुछ समय बाद जब युवती की तबीयत बिगड़ी, तो आरोपी उसे अस्पताल लेकर गया। जांच में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि होते ही वह युवक भी युवती को अस्पताल में छोड़कर भाग गया।

अस्पताल प्रबंधन ने जब युवती को अकेला देखा तो इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी। समिति ने युवती की काउंसलिंग की, तब पूरी घटना सामने आई। इसके बाद समिति की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि समाज और सिस्टम को भी आईना दिखाती है कि कैसे एक नाबालिग बच्ची बार-बार शोषण की शिकार होती रही और उसे कोई सहारा नहीं मिला। अब उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और दोषियों को उनके अपराध की सजा।

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का