,

Firozabad Road Accident: मक्खनपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; मां-बेटे की मौत

Firozabad Road Accident

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad Road Accident थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नए बाईपास पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इंदरई गांव के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

Firozabad Road Accident टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Firozabad Road Accident 8 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार 8 वर्षीय अग्रिम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां राखी, निवासी कुरावली (मैनपुरी), ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Firozabad Road Accident तीन घायल अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में सचिन, उनकी बेटी और कार चालक यश प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Read this: Dantewada Development Project: दंतेवाड़ा के हीरोली में विकास की नई शुरुआत, सांसद महेश कश्यप ने 10 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण