,

फिरोज़ाबाद : पर्यटन मंत्री के काफिले में आपस में टकराईं पाँच गाड़ियां

Firozabad: Five vehicles in the Tourism Minister's convoy collided with each other.

बाल-बाल बचे सभी लोग

नारखी (फिरोज़ाबाद)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय काफिले की पाँच गाड़ियां एक-एक कर आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि मंत्री जिस वाहन में थे, वह पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रविवार दोपहर बछगांव में स्थित एक मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनका काफिला शिकोहाबाद से सिक्स लेन मार्ग पर आगे बढ़ रहा था। जैसे ही वाहन पचवान के समीप पहुंचे, काफिले की गाड़ियां पचवान कट से उतरने लगीं। इसी दौरान अचानक सबसे आगे चल रही एक गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे चल रही गाड़ियां एक-एक कर उसमें टकराती चली गईं।

बताया जाता है कि टक्कर में मंडल अध्यक्ष नारखी संजय प्रताप की गाड़ी सहित कुल पाँच वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसा होते ही घटना स्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया।

हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, और व्यवस्था नियंत्रित होने के बाद मंत्री का काफिला आगे बछगांव की ओर रवाना हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…