,

पद्म भूषण मिलने पर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने जताया आभार

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई : बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर को उनके उल्लेखनीय फिल्मी करियर और समाज में दिए गए योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, यह मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। मैं आभारी हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्म भूषण के योग्य समझा। उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे अपने देश और फिल्म इंडस्ट्री की और अधिक सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा, मैं इसलिए हूं क्योंकि आप हैं। आपके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।शेखर कपूर ने 1983 में अपनी निर्देशन यात्रा की शुरुआत फिल्म मासूम से की, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और उर्मिला मातोंडकर ने अभिनय किया। इसके बाद 1987 में उन्होंने मिस्टर इंडिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई, जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने अहम भूमिकाएं निभाईं। मोगैम्बो का किरदार आज भी भारतीय सिनेमा में अमर है। उनकी अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में बैंडिट क्वीन, बरसात और दुश्मनी शामिल हैं। 2016 में उन्होंने माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) पर आधारित डॉक्यूमेंट्री द साइंस ऑफ कम्पैशन का निर्देशन किया। शेखर कपूर ने न केवल भारतीय सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 1998 में उन्होंने फिल्म एलिजाबेथ का निर्देशन किया, जिसे बाफ्टा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म का सम्मान मिला। 2007 में उनकी फिल्म एलिजाबेथ: द गोल्डन एज भी बेहद सफल रही। इस वर्ष भारत सरकार ने 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की है। शेखर कपूर को मिला यह सम्मान उनकी कला, सिनेमा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की