जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद लोकतंत्र का पर्व, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दोपहर 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग यानी EC आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। दोपहर 3 बजे आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इन चारों प्रदेश में सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर पर निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद यहां पहली बार विस चुनाव को लेकर वोटिंग होगी।

ऐसी खबरें हैं कि घाटी में पांच से सात चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं। केंद्रशासित प्रदेश (जम्मू कश्मीर) में चुनाव करवाने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। ईसी की ओर से जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया गया था। सुरक्षा को लेकर ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही चुनाव की तैयारियां शुरू की जा रही हैं।

चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का किया था दौरा

हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। चुनाव आयोग की टीम ने केंद्रशासित प्रदेश का 8 से 10 अगस्त के बीच दौरा किया था, जिसके बाद आयोग के अधिकारियों ने हरियाणा का रूख किया था। टीम ने गृह सचिव अजय भल्ला के साथ मुलाकात की थी, जिसमें उनसे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया गया था। चुनाव आयोग की तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें विधानसभाओं की बात की गई है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर आज तारीख का ऐलान हो सकता है।

इस बात का जोर इसलिए भी मिलता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले चुनाव करवाए जाएं। फिलहाल अगस्त का महीना चल रहा है और सरकार को कोर्ट के आदेश का पालन भी करना है। इस वजह से वह केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। जबकि हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से पहले विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे।

महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनावी तारीख का हो सकता है ऐलान

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी नवंबर में खत्म हो जाएगा। ठीक ऐसे ही झारखंड विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2025 के पहले खत्म होने वाला है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के लिए भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो हरियाणा में 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर 2019 को वोट डाले गए थे। जबकि महाराष्ट्र के 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान डाले गए थे। दोनों राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। वहीं, 81 सीटों वाले झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में हुए थे। तब 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक 5 चरण में मतदान कराए गए थे।

10 साल के बाद घाटी में चुनाव

अगर जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां पर आखिरी बार चुनाव 2014 में हुए थे। उसके बाद बीजेपी-पीडीपी की सरकार गिर गई थी और फिर राज्य का पुनर्गठन किया गया। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां पर चुनाव नहीं हुए हैं।

2014 में हुए चुनाव के समय राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं। इनमें से जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 जबकि लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई हैं। इनमें से 43 सीटें जम्मू, 47 सीटें कश्मीर में हैं।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया