भोपाल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Aakash Sen

भोपाल : शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान डॉ. ऋचा पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थीं। चार महीने पहले ही उनकी शादी सतना निवासी डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। दोनों भोपाल की स्काई ड्रीम्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।

शरीर पर इंजेक्शन के निशान, पास में मिला इंजेक्शन

पुलिस जांच के दौरान मृतका के हाथ पर इंजेक्शन के निशान पाए गए, और घटनास्थल से एक इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

मामले से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • महिला डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
  • हाथ पर इंजेक्शन के निशान, पास में मिला इंजेक्शन।
  • चार महीने पहले हुई थी शादी।
  • भोपाल के स्काई ड्रीम्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक यात्रा पर 22 करोड़ रुपये! PM मोदी के वैश्विक दौरों का चौंकाने वाला खर्च!…यह भी पढ़े

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: