,

फर्जी ऑनलाइन पेमेंट से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार रुपये और कार बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-26/

BY: MOHIT JAIN

फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर डीजल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को एसीपी अमरदीप के नेतृत्व में हुई, जब पुलिस टीम ने शमशाबाद रोड स्थित रेलवे पुल के पास से आरोपी को पकड़ा।

आरोपी की पहचान महारामपुरा फतेहाबाद निवासी सुमित कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, 75 हजार रुपये नकद, तीन खाली ड्रम और 45 लीटर डीजल भरा कैन बरामद किया गया।

फर्जी पेमेंट से करता था डीजल चोरी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोबाइल में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करता था।

  • पेट्रोल पंप कर्मचारियों को नकली लेन-देन दिखाकर डीजल भरवाता।
  • उसके बाद मौके से फरार हो जाता।

बरामद की गई रकम में से 48 हजार रुपये स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड से और 27 हजार रुपये डीजल बेचकर कमाए गए थे।

दो पेट्रोल पंपों पर की थी चोरी

आरोपी ने कबूल किया कि उसने 20 अगस्त को धारापुर गांव और 27 अगस्त को बसई अरेला के पेट्रोल पंपों से डीजल चोरी की थी।

गंगा फिलिंग स्टेशन, खंडेर के मैनेजर संजय कुमार की शिकायत पर थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 17,484 रुपये का डीजल भरवाया और फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी से बरामद नकदी, वाहन और डीजल जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितने और पेट्रोल पंपों पर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की