,

फेसबुक दोस्ती बनी ठगी का जाल: युवती ने शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर युवक से 12 लाख रुपए हड़पे

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एक युवक फेसबुक पर हुई नई दोस्ती के चक्कर में 12 लाख रुपए गंवा बैठा। साइबर ठगों ने उसे शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ा-सा फायदा दिखाकर उसका विश्वास जीता और फिर लाखों रुपए ऐंठ लिए।

कैसे शुरू हुआ पूरा खेल

महाराजपुरा के डीडी नगर इलाके में रहने वाले अनिल सिंह राजपूत, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, की फेसबुक पर एक युवती से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।इसी दौरान युवती ने बताया कि वह शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग से अच्छा पैसा कमाती है और अनिल को भी इसमें निवेश करने की सलाह दी। उसने एक एप डाउनलोड करवाया और वहीं से फर्जी निवेश का खेल शुरू हुआ।

पहले दिन 10 हजार का प्रॉफिट… भरोसा जमाया

ट्रेडिंग शुरू करते ही अनिल के अकाउंट में 10 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया और यह रकम उसके बैंक अकाउंट में भी आ गई।यही पहला कदम था उसे लुभाने और भरोसा दिलाने का।इसके बाद उसे रोज-रोज भारी मुनाफा दिखाने लगे और इसी चक्कर में अनिल ने कुल 12 लाख रुपये निवेश कर दिए।

अकाउंट में 91 लाख दिखे, तब आया शक

छ ही दिनों में एप पर अनिल के नाम पर 91 लाख रुपये का प्रॉफिट दिखाई देने लगा।
उन्होंने मार्केट की चाल देखी तो समझ आया कि इतनी बड़ी कमाई संभव नहीं है, क्योंकि उस समय शेयर बाजार काफी नीचे था।जब अनिल ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो एप ने रकम ट्रांसफर नहीं की।


ठगों की नई मांग—“16 लाख और दो, तभी रकम निकलेगी”

अनिल ने कथित कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने उल्टा उससे कहा कि
“पैसे निकालने हैं तो 16 लाख रुपये और जमा करो।”

जब अनिल ने कहा कि यह रकम उसकी निवेश राशि में से काट लें, तो कंपनी ने साफ इनकार कर दिया।
यहीं से उसे ठगी का पूरा खेल समझ आ गया।

साइबर सेल में शिकायत, जांच जारी

पीड़ित युवक तुरंत साइबर सेल पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने एप, लेन-देन की जानकारी और चैट्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…