,

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy at Royal Academy School, Durg

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान एक्सपायरी डेट वाले मिक्सर, कुरकुरे और बिस्किट स्टॉल लगाकर बेचे जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पालकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Expired Food Controversy: एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने का आरोप, पालकों ने किया हंगामा

Expired Food Controversy: जानकारी के मुताबिक, वार्षिक उत्सव में बाकायदा स्टॉल लगाकर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। इतना ही नहीं, उत्सव के दौरान तैयार किए गए भोजन में इस्तेमाल मसाले भी एक्सपायरी बताए जा रहे हैं।

स्कूल के संचालकों के रूप में अकरम और गुल शरीफ का नाम सामने आया है। पालकों को जब इसकी जानकारी मिली तो स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सवाल उठाने पर कथित तौर पर कहा, “हम अपने स्कूल में कुछ भी बेचें, आपको क्या।”

हिंदू जागरण कार्यकर्ताओं की एंट्री, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामले की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्कूल पहुंचे, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

READ ALSO: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड लगभग गायब, अगले 5 दिन तापमान बढ़ने के आसार

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संचालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…