Report: Girraj
भिण्ड: देहात थाना क्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी में बधाई माँगने और एरिया बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते किन्नरों के दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर वार कर दिया, जिससे एक किन्नर के सिर में चोटें आईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





