,

Energy Minister AK Sharma Strict Instructions: यूपी में संविदा बिजलीकर्मियों को हटाने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, अफसरों को दी सख्त हिदायत— ‘बिना ठोस वजह नौकरी से निकाला तो खैर नहीं’

Energy Minister AK Sharma Strict Instructions

Report: Vandna Rawat

Energy Minister AK Sharma Strict Instructions उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों (Contractual Workers) को बिना किसी ठोस वजह के नौकरी से हटाए जाने के मामलों पर गहरा असंतोष और सख्त नाराजगी जताई है। राजधानी लखनऊ में विभागीय समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने उच्चाधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि भविष्य में किसी भी संविदाकर्मी को बिना किसी उचित और न्यायसंगत कारण के सेवा से मुक्त (टर्मिनेट) न किया जाए।

Energy Minister AK Sharma Strict Instructions बिजली व्यवस्था की रीढ़ हैं संविदाकर्मी: ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बिजली संकट और तकनीकी फॉल्ट को दूर करने में मैदानी अमले के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति और संपूर्ण बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में इन संविदाकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय है। दिन-रात जान जोखिम में डालकर काम करने वाले इन कर्मचारियों के हितों, कल्याण और अधिकारों की रक्षा करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Energy Minister AK Sharma Strict Instructions संवेदनशीलता के साथ मामलों का निपटारा करने के आदेश

विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि संविदा कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों और उनके सेवा संबंधी मामलों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने साफ किया कि कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि किसी अधिकारी द्वारा नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से कार्रवाई की गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Read this: Indian Air Force Selection: आसमान की ऊंचाइयों को छूने निकली बापचा की बेटी, चांदनी कुंवर देवड़ा ने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…