,

मरवाही में हाथियों का कहर: चिचगोहना गांव में दहशत का माहौल

Elephants wreak havoc in Marwahi: An atmosphere of panic in Chichgohna village

मरवाही वन मंडल में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला चिचगोहना गांव का है, जहां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से भटककर आए चार जंगली हाथियों ने डेरा डाल दिया है। इन हाथियों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से यह हाथी गांव के आसपास घूम रहे हैं और रात के समय फसल, घरों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। कई किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। कुछ ग्रामीणों के मकानों को भी भारी क्षति पहुँची है, जिससे लोग दहशत में रातें गुजारने को मजबूर हैं।

रातभर जलती रही आग, ग्रामीणों ने खुद संभाली सुरक्षा

हाथियों के लगातार हमलों से भयभीत ग्रामीणों ने रात भर आग जलाकर गांव की रखवाली की। महिलाएं और बच्चे घरों में सहमे रहे, जबकि पुरुष खुले में रात बिताकर गांव की निगरानी करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

वन विभाग के पास नहीं कोई ठोस योजना

मरवाही वन मंडल के अधिकारी हाथियों के इस दल को लेकर अब तक कोई कारगर रणनीति नहीं बना सके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सुरक्षाकर्मी या तो मौके पर नहीं हैं या फिर बेपरवाह बने हुए हैं। ऐसे में आमजन की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है।

ग्रामीणों की मांग – हाथियों को जल्द किया जाए रेस्क्यू

ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत प्रभाव से हाथियों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करे और उन्हें घने जंगलों की ओर भेजे, ताकि गांव और खेतों में हो रहे नुकसान को रोका जा सके। इसके साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…