पिता की चाह थी बेटा बने IAS अधिकारी पर बन गया एक्टर, बेहद ही दिलचस्प है अभिषेक बनर्जी का फिल्मी करियर, पढ़ें…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 आज (15 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। स्त्री 2 में श्रद्धा और राजकुमार के साथ अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में हैं। अभिषेक बनर्जी एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। लेकिन ऐसा कर पाना इतना आसान नहीं था। इस फील्ड में अपनी पैर जमाने के लिए एक्टर ने बहुत स्ट्रगल किया है। एक्टिंग के लिए अभिषेक बनर्जी ने बहुत ऑडिशन दिए हैं।

अभिषेक बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत रंग दे बसंती से की है। एक्टर को स्त्री, भेड़िया जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने मिर्जापुर और पाताल लोक जैसे वेब शोज में भी काम किया है जो सुपरहिट साबित हुए थे।

एक्टर के पिता क्या चाहते थे?

अभिषेक बनर्जी शुरू से ही एक्टर बनने के लिए सपना देखते थे लेकिन उनके पिता उन्हें आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे। बनर्जी का बैकग्राउंड आर्मी से रहा है। जिसकी वजह से उनके पिता इन्हें कोई बड़ा अधिकारी बनता हुआ देखना चाहते थे।

अभिषेक बनर्जी ने खूब झेला रिजेक्शन

मीडिया से खास बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने अपने करियर के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने रिजेक्शन के दिनों को याद करते हुए कहा था, मुझे डर था कि मैं एक्टर बनने तो आ गया हूं, पर क्या मैं बन पाऊंगा। मैं दिल्ली में थिएटर करता था। एक्टिंग के अलावा मुझे कुछ आता भी नहीं था।

जब अभिषेक को लगा था सदमा

अभिषेक एक्टर बनने से पहले कास्टिंग डायरेक्टर थे। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ एक जगह ऑडिशन देने गए थे जहां पर एक बहुत बड़े कास्टिंग डायरेक्टर थे। अभिषेक इसे लेकर कहते हैं, मैं उन कास्टिंग डायरेक्टर को फोन करता रहा मगर उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया। मैं घंटो तक लाइन में खड़ा रहा था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा सदमा था। मगर मैं अमर कौशिक निखिल आडवाणी, विपुल शाह जैसे डायरेक्टर्स का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया था।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म