,

AAP MLA अमानतुल्लाह खान को घर से उठा ले गई ED, सुबह से चल रही थी रेड

ED raids AAP MLA Amanatullah

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED अधिकारियों ने हिरासत में लिया। ED आज यानी सोमवार सुबह उनके आवास पर पहुंची थी और छापेमारी कर रही थी। भारी पुलिस बल उनके आवास के बाहर और अंदर मौजूद थी। अब देखना ये है कि आप इसके बाद क्या करती है। सुबह से ही आप नेताओं ने जमकर इसका विरोध किया था।

खूद पोस्ट जताई थी गिरफ्तारी की अशंका
ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि उन्हें उनके घर पर ईडी के लोग गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वॉरेंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं। सर्च वॉरेंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है। मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है। उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है।

2016 से मुकदमा चल रहा

आगे कहा था कि मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा। 2016 से यह मुकदमा चल रहा है। जिसमें सीबीआई ने खुद कहा है कि किसी भी किस्म का कोई भी भ्रष्टाचार या लेन-देन नहीं हुआ है। मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जिससे मैं शर्मिंदा रहूं।