,

दुर्ग: लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने एक्टिवा से 18 लाख रुपये की चोरी

Durg: Rs 18 lakh stolen from Activa in front of Laxmi Traders

जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग शहर के गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने आज एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। करीब दोपहर 2 बजे के आस-पास एक 18 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। इस घटना का शिकार हुए व्यापारी नमन चाँद ने बताया कि वह बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे और अपनी एक्टिवा मोपेड को लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ा कर अंदर गए थे। इस बीच किसी ने मौका देखकर उनके पैसों से भरा बैग चुरा लिया।

घटना के बाद दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध चोर दिखाई दिया है, जिससे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्दी ही आरोपी का पता लगाया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, और पुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के आस-पास निगरानी बढ़ा दी है।

यह घटना दुर्ग में चोरी की एक बड़ी वारदात के रूप में सामने आई है और व्यापारी वर्ग में डर और चिंता का माहौल है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…