Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain
लव मैरिज को लेकर शुरू हुआ विवाद
दुर्ग के डिप्रापरा वार्ड 39 में पूजा साहू और टिल्लू साहू की शादी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद तेज हुआ। शादी के 24 घंटे के भीतर मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया।

भाई की हत्या ने बढ़ाया तनाव
इस मारपीट के दौरान लड़की के भाई नीरज ठाकुर की रौड और चाकू से हत्या कर दी गई। यह घटना मैदान के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
परिजन और पुलिस की कार्रवाई
मृतक की गर्भवती पत्नी घटना से पूरी तरह टूट गई और रोती-बिलखती रही। परिजन ने गुस्से में थाने का घेराव कर रात भर हंगामा किया। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपी की तलाश जारी है।





