,

दुर्ग ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने किया शव बरामद

Durg Breaking: Young man died after drowning in Shivnath river, SDRF recovered the body

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

दुर्ग/धमधा। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहिवारा निवासी दविंदर सिंह रंधावा की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी घूमने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।


कैसे हुआ हादसा?

  • मृतक दविंदर सिंह अपने दोस्तों संग शिवनाथ नदी किनारे गया था।
  • कल देर शाम अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर गया।
  • तेज धारा में बहने से वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

SDRF ने निकाला शव

सूचना पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रात भर की तलाश के बाद आज शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर है।


पुलिस की कार्रवाई

धमधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद गांव में मातम छा गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…