दुर्ग। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरी तहसील में पदस्थ बाबू वीरेंद्र तूरकाने को ₹17,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।
जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने टेकापार निवासी किसान धनेन्द्र से उसकी जमीन का नामांतरण करने के बदले में ₹17,500 की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।
जाल बिछाकर ACB ने पकड़ा
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने रणनीति तैयार कर बोरी तहसील कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी बाबू वीरेंद्र तूरकाने ने किसान से रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ जारी
ACB की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाबू पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में चर्चित रहा है, हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।





