बेमेतरा कलेक्ट्रेट में शराबी ने किया ड्रामा, महकमे में मचा हड़कंप, जांच के निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Drunkard creates drama in Bemetara Collectorate, creates commotion in the department, orders for investigation

रिपोर्ट- संजू जैन, एडिट- विजय नंदन

बेमेतरा: बेमेतरा के संयुक्त कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शासकीय कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया। कर्मचारी नशे में इतना ज्यादा था कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। यह मामला बेमेतरा के कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में देखने को मिला। नशे में धुत होकर कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारी का नाम संतोष है। बताया गया कि वह नशे में इतना “टुन” था कि नगर सैनिक (होमगार्ड जवान) के सहारे के बावजूद भी खड़ा नहीं हो पा रहा था। कर्मचारी संतोष की मूल पदस्थापना शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बेमेतरा में चपरासी के पद पर है।

वर्तमान में वह कलेक्ट्रेट कार्यालय के भू-अभिलेख विभाग में अटैच है। कर्मचारी को इस हालत में देखकर पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। डीईओ ने दिए जांच के निर्देश, कार्यालय में शराब के नशे में आने के इस गंभीर मामले पर अब उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है।

डीईओ गेंद राम चतुर्वेदी ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। शासकीय कर्मचारी का ड्यूटी के दौरान नशे में पाया जाना गंभीर कदाचार माना जाता है।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में