नीमच में शराब के नशे में ASI ने टक्कर मारी, एक की मौत, हाईवे पर चक्काजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नीमच/जावद: नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नीमच के जावद थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज यादव शराब के नशे में भड़भड़िया गांव के पास दो बाइक और एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दशरथसिंह (पिता: शंभूसिंह, निवासी रूपारेल, जावद) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी ललिताबाई और बच्चे—हर्षित व 6 साल की बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले जिला अस्पताल में हंगामा हुआ और इसके बाद जावद क्षेत्र में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी। दोपहर 12 बजे महू—नीमच हाईवे भड़भड़िया फंटे पर सैकड़ों ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इसके चलते जयपुर और इंदौर रूट पर चल रहे सैकड़ों वाहन थम गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव के स्थान पर मृतक की पत्नी ललिताबाई को नौकरी दी जाए और उन्हें 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए मोर्चा संभाला। इस बीच ASI मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामला अभी जांच के दायरे में है और प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध