,

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: भोपाल में 46 लाख की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का लोकार्पण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dr Shyama Prasad Mukherjee Park

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: तुलसी नगर में आधुनिक उद्यान और खेल मैदान की सौगात, बच्चों व युवाओं को मिलेगा बेहतर खेल एवं स्वास्थ्य परिसर

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-31 स्थित तुलसी नगर में 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का सोमवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय ने संयुक्त रूप से परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि यह नया उद्यान और खेल मैदान क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार और जनसेवा का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर क्षेत्रवासियों को यह नई सौगात देना गर्व की बात है।

read also: Ram Mandir Donation Theft Case : चंपत राय और अनिल मिश्रा ट्रस्ट से आउट, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: कार्यक्रम में महापौर मालती राय सहित जोन अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रजुला सचान, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, प्रमोद पोलघंटलवार, आशा पारोचे, कविता अनुरागी, अर्चना उपाध्याय, विशाल सबकाले, तृप्ति भारद्वाज, विमला विश्वकर्मा, सुनीता सोनी, गुंजन मिश्र, कामाक्षी विश्वकर्मा, जितेन्द्र मालवीय, सीताराम चौरसिया, वीणा सिन्धु और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।