,

डॉन छोटा राजन की तबियत हुई खराब, प्रशासन ने एम्स में किया भर्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्लीः बहुचर्चित डॉन छोटा राजन की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते डॉन को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। बता दें कि प्रशासन ने एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक छोटा राजन की तबियत खराब होने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल के वार्ड में एडमिट किया था लेकिन सुधार न होने की स्थिति में एम्स में भर्ती करना पड़ा। ज्ञात हो कि छोटा डॉन छोटा राजन पर दर्जनों घातक केस दर्ज है और उसे इंडोनेशिया से भारत लाया गया था। फिलहाल छोटा राजन को तिहाड़ में बंद रखा गया है।

इंडोनेशिया ने किया गया था गिरफ्तार


अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को अक्तूबर 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तार करने के बाद भारत लाया गया था। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 25 अक्तूबर ए 2015 को इंडोनेशिया में बाली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया था।

उम्रकैद की सजा हो गई है निलंबित


छोटा राजन को बीते साल मई महीने में एक विशेष अदालत ने होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी थी। हालांकिए बंबई हाई कोर्ट ने छोटा राजन को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया और उसे जमानत दे दी। हालांकिए राजन अन्य कई आपराधिक मामले के संबंध में जेल में ही है। इसके अलावा एक व्यवसायी की हत्या के लगभग 28 साल पुराने मामले में भी छोटा राजन को सबूतों के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया गया था।

एक और मामले में हो गया था आरोपमुक्त


इसके अलावा कुछ साल पहले मुंबई की एक सत्र अदालत ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह के एक कथित सदस्य की 1999 में हुई हत्या से जुड़े एक मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को आरोपमुक्त कर दिया था। दाऊद गिरोह के एक कथित सदस्य अनिल शर्मा को दो सितंबर 1999 को उपनगरीय अंधेरी में राजन के गुर्गों ने गोली मार दी थी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की