,

आगरा में डॉक्टर के साथ देर रात लूट, बदमाशों ने कार रोककर सोने की चेन छीनी

Doctor robbed late night in Agra; miscreants stopped his car and snatched his gold chain.

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा में देर रात एक डॉक्टर के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रॉयल गेट के पास की है, जहाँ बदमाशों ने डॉक्टर की कार को ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचे के बल पर सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर देर रात लगभग 2 बजे फिरोजाबाद से आगरा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉयल गेट के पास एक कार ने उनकी कार को तेजी से ओवरटेक किया और जबरन रोक लिया। कार रुकते ही बदमाश हाथ में तमंचा लेकर उतर आए और डॉक्टर को शीशा खोलने पर मजबूर किया। जैसे ही डॉक्टर ने खिड़की खोली, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की गाड़ी और उनकी पहचान का सुराग मिल सके।

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रात में सफर करने से घबरा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर आगरा में देर रात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…